छत्तीसगढ़

नक्सली हमले में बीएसएफ के घायल जवान की हुई मौत

कांकेर। जिले में हुए माओवादी हमले में घायल बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि घायल जवान की समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हुई है। बता दें कि कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के गोमेगट्टा और गट्टाकाल के बीच नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। विस्फोट के बाद सर्चिंग टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी। जिसके बाद घायल जवान को इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी हो रही थी। इस बीच घायल महेंद्र कुमार शहीद हो गए। राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे महेंद्र कुमार। बीएसएफ के आईजी जयभगवान सांगवान ने इस पूरी घटना की जानकारी दी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!