छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

बस्तर लोकसभा से कांग्रेस को एक और झटका : ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य 100 से अधिक समर्थकों के साथ हुए भाजपा में शामिल, मंत्री केदार कश्यप ने पार्टी का गमछा पहनाकर किया स्वागत

बलराम मौर्य ने कहा 27 साल से पार्टी के लिए काम किया, अब कांग्रेस की वर्तमान कार्यशैली आहत हूँ

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। वहीं राजनीतिक दल भी अपने जोर आजमाइश में लगीं हुई है। चुनाव प्रचार के बीच नेताओं द्वारा अपने-अपने आस्था के अनुरूप दल बदलने की राजनीति भी परवान चढ़ रही है। इस कड़ी में आज बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के बस्तर से ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य अपने 100 से अधिक समर्थकों के साथ केबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

इस दौरान बलराम मौर्य ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बताया कि मैं कांग्रेस पार्टी में 27 वर्ष से काम कर रहा था, लेकिन वर्तमान में कांग्रेस की दूषित विचारधारा से मैं आहत हूँ। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औल प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कार्यशैली से अत्यंत प्रभावित भी हूँ, इसलिए आज अपने 100 से अधिक साथियों के साथ मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।

इस दौरान केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने सभी नवप्रवेशियों को गमछा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलायी। साथ ही भाजपा प्रवेश कर मुख्य धारा में जुड़ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएँ भी दीं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!