छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव पहुंचे ग्रामीणों के बीच, सीधे संवाद कर जानी समस्याएँ और त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

मेला मंडई में हुए शामिल, ग्राम देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण देव ने मंगलवार को शाम नगरनार मंडल के ग्राम मारकेल एवं माड़़पाल का दौरा किया। ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही मेला मंडई में भी शामिल होकर ग्राम देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख एवं समृद्धि की कामना की।

मारकेल एवं माड़पाल क्षेत्र के ग्रामीणों से सीधे संवाद में सामने आयी ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के अविलंब निराकरण के निर्देश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने मौके पर दिये, वही संबंधित जनप्रतिनिधि एवं जनता ने क्षेत्र के विकास के संबंध में विधायक के समक्ष अपनी मांगे रखी, जिस पर विधायक श्री किरण देव ने उचित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह ग्रामीण जनों ने भव्य स्वागत बस्तरिया पांरपरिक रूप से किया। इस मौके पर श्री किरण देव ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी बार सरकार बनी ,छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सुशासन हैं ,बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं एवं मांगों को प्राथमिकता से लेकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा । इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री श्री रामाश्रय सिंह ,नगरनार मंडल अध्यक्ष श्री सुब्रतो विश्वास ,वरिष्ठ श्री राजेश श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!