छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

संत कबीर दास के बताए सतमार्ग को हम सभी आत्मसात करें – विधायक किरण देव

माड़पाल में पनका समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए किरण देव, कबीर जयंती की बधाई व शुभकामनायें दी

जगदलपुर। कबीर जयंती के शुभ अवसर पर शनिवार को नगरनार मंडल के ग्राम माड़पाल में पनका समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव शामिल हुये और संत कबीर दास जी के बताए सतमार्ग पर चलने और उनके संदेश को जन-जन को आत्मसात करने की बात कही। कबीर जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री किरण देव का पारंपरिक रूप से माड़पाल ग्राम में स्वागत किया गया। कबीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री किरण देव ने कहा कि कबीर दास जी के दोहे को पढ़कर विषयों को समझ कर अपने जीवन में पालन करना चाहिए । संत कबीर दास जी ने सभी वर्गों को साथ लेकर सभी के हित में कार्य किया। श्री देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज ने जो मांगें रखी है उसे भी जल्द पूरा किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश व समाज के लोगों को कबीर दास जी के जयंती की बधाई व शुभकामनाएं दी।

कबीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री श्री रामाश्रय सिंह, नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, श्री मनोहर दत्त तिवारी, माड़पाल सरपंच मंदना नाग,पनका समाज अध्यक्ष रामदास ,उपाध्यक्ष बलिराम ,सचिव विजय दास एवं धरमुदास, मुरली मनोहर ,रघु सेठिया, समुद्र नाथ, श्रीमती तिलो दास, संपत पंत, रूपेश समरथ, राधेश्याम पंद्रे एवं क्षेत्र की जनता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!