खेलछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

संभाग स्तरीय शतरंज स्पर्धा का हुआ समापन, 400 खिलाड़ियों ने ली सहभागिता, खेल को बढ़ावा देने हर संभव कोशिश रहेगी मेरी – विधायक किरण देव

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के दिशा निर्देश व खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के विशेष सहयोग से दो दिवसीय बस्तर संभाग स्तरीय शतरंज स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम जगदलपुर में संपन्न हुआ। इस स्पर्धा में बस्तर संभाग से 400 खिलाड़ियों ने सहभागिता की थी। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक किरण देव थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे, अशोक तिवारी व अशोक दुबे मंचासीन थे।

सर्वप्रथम जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष शशांक श्रीधर शेंडे ने स्वागत भाषण एवं आयोजन के संदर्भ में प्रकाश डाला। राज्य शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे ने इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन खिलाड़ियों को सफलता के एक नए सोपान पर ले जायेगा।

मुख्य अतिथि विधायक किरण देव ने अपने संबोधन में कहा कि मैं इतनी संख्या में खिलाड़ियों को देखकर मुझे सुखद अनुभूति हो रही है। मैं भी शतरंज का खिलाड़ी रहा हूं।शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए जो भी मेरे से संघ की अपेक्षा रहेगी मैं हर संभव मदद करने के लिए तैयार हूं। भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना एवं बधाई दी।

स्पर्धा के परिणाम इस प्रकार रहे। अंडर 9 आयु समूह में पहला मानस तिवारी,दूसरा जिदान चमडिया, तीसरा वेदांत शुक्ला,चौथा कादिर खान, पांचवा स्वास्तिक रजवाड़े। बेस्ट फीमेल में पहला आस्था बघेल,दूसरा पूर्विता, तीसरा तराना सारथी,चौथा बृष्टि साहा,पांचवा हर्षिता साहू। अंडर 15 आयु समूह में पहला दिव्य राज झा,दूसरा अदनान चमड़िया,तीसरा प्रियांश तिवारी,चौथा जतिन मौर्य,पांचवा अशबोन दीप्ति। बेस्ट फीमेल पहला अलंकृता मोहराना,दूसरा पूर्णिमा सागर,तीसरा आयुष राठी,चौथा प्रणिता पॉल, पांचवा हर्षा चंद्रा। अंडर 19 आयु समूह में पहला थलेश नग,दूसरा इशाक पाशा,तीसरा शिखर सोना,चौथा यक्ष साहू ,पांचवा युवराज लिंगम। बेस्ट फीमेल में पहला चेतना सोलंकी,दूसरा ईशा जसवाल,तीसरा तनिष्क झा ,चौथा तेजस्वनी पंडा,पांचवा सौम्या पहारे। ओपन केटेगरी में पहला कृष्ण कुमार पटेल,दूसरा उमर हुसैन रिजवी,तीसरा अनुराग जैन ,चौथा नरसिम्हा आदित्य,पांचवा साहिल सागर। बेस्ट फीमेल एकता शुनाक,बेस्ट वेटरन भारत लाल गुप्ता। इस स्पर्धा में 50000 रुपए की नगद राशि तथा ट्रॉफी,मोमेंटो विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों के करकमलों से प्रदाय किया गया।कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा सरोज ने तथा आभार प्रदर्शन जिला संघ के सचिव हितेश तिवारी ने किया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!