छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

बस्तर कमिश्नर ने अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 की अवधारणा पर संभाग स्तरीय परिसंवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए किया वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक

जगदलपुर। अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 की अवधारणा पर संभागस्तरीय परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है इस संबंध में कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों से तैयारियों के विषय पर चर्चा की।

कमिश्नर ने बताया कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में छ.ग. राज्य को भी 2047 तक विकसित राज्य बनाने के लिए अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन तैयार करने हेतु राज्य नीति आयोग को दायित्व सौंपा गया है। 2047 के लिए रूपरेखा इस हेतु नीति आयोग 04 प्रमुख वर्ग यथा युवा, कृषक, महिला एवं प्रबुद्धजनों से संवाद कार्यक्रम द्वारा सुझाव प्राप्त कर आवश्यकतानुसार विजन डॉक्युमेंट में समावेश करेगी। इन वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति एवं पर्यटन, कृषि एवं वानिकी उद्योग एवं सेवा, जलवायु परिवर्तन, अधोसंरचना, सुशासन जैसे क्षेत्रों में विकास की संभावनाएं तलाशने हेतु संवाद स्थापित कर सुझाव मांगी जाएगी। परिसंवाद कार्यक्रम में राज्य नीति आयोग, रायपुर के प्रतिनिधि भी इन वर्गों से सीधे संवाद स्थापित करेंगे।

संवाद कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने सभी जिलों के कलेक्टर से सुझाव और सहयोग की अपील की। इस कार्यक्रम के लिए सभी जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम की संभावित तिथि 7 अगस्त को और स्थान शहीद गुड़ाधुर कृषि कालेज जगदलपुर के ओडीटोरियम का प्रस्ताव पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे सहित सभी जिलों के सीईओ जिला पंचायत भी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!