छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

भारतीय जनता पार्टी का ‘तिरंगा यात्रा’ आयोजन कल, सभी मण्डलों में तीन दिवसीय आयोजन को लेकर भाजयुमो ने की व्यापक स्तर पर तैयारी

भाजयुमो को सौंपी गयी है तिरंगा यात्रा की ज़िम्मेदारी, सभी तैयारियां पूर्ण

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा आयोजन कल 11 अगस्त से आरंभ होगा। जिले के सभी ग्यारह मण्डलों में भव्यता के साथ तिरंगा यात्रा 11 से 13 अगस्त को निकाली जायेगी। जिसको लेकर भाजपा व्यापक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।

तिरंगा यात्रा की ज़िम्मेदारी भाजपा की रीढ़ माने जाने वाली युवा मोर्चा को सौंपी गयी है। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा का आयोजन संपूर्ण भव्यता के साथ जिले भर में किया जायेगा। जिसके लिये संगठन स्तर पर सभी तैयारी पूरी हो गयी है।

तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक भाजयुमो प्रदेश मंत्री जयराम दास ने बताया कि सभी 11 मण्डलों में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम व रूट चार्ट बन गया है। भाजयुमो के कार्यकर्ता सम्मानीय नागरिकों व संगठन के वरिष्ठों के साथ उमंग उत्साह से तिरंगा यात्रा निकालेंगे। 11 अगस्त को भानपुरी मण्डल, बस्तर, बकावण्ड, करपावण्ड मण्डल में तिरंगा यात्रा निकलेगी। 12 अगस्त को बास्तानार, दरभा, तोकापाल व लोहण्डीगुडा़ मण्डल और 13 अगस्त को नगरनार, जगदलपुर, नानगूर मण्डल में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। सभी स्थानों में सुबह 11 बजे तिरंगा यात्रा एक समय पर आरंभ होगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!