छत्तीसगढ़जगदलपुर

‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर मशाल जुलूस में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा

जगदलपुर। विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज बुधवार को स्थानीय सीरासार चौक से विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस जुलूस का उद्देश्य विभाजन की त्रासदी को याद करना और उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था, जिन्होंने विभाजन के समय अपने प्राण गंवाए और जो इस भीषण घटना के कारण विस्थापित हुए।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मशाल जुलूस का नेतृत्व करते हुए कहा “यह जुलूस हमें विभाजन की विभिषिका की याद दिलाता है और यह संकल्प लेने का समय है कि हम ऐसी त्रासदी को दोबारा कभी नहीं होने देंगे। यह दिवस उन लोगों की स्मृति में मनाया जा रहा है जिन्होंने उस समय अपार कष्ट झेला और जिन्होंने अपने घरों,प्रियजनों और जीवन की सुरक्षा के लिए संघर्ष किया।”

मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से बस्तर सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी,विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, संजय पाण्डेय,अविनाश श्रीवास्तव, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, महापौर सफीरा साहू ,रितेश जोशी,आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक शामिल रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!