छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

मोदी आज महासमुंद में भरेंगे हुंकार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 18 नवम्बर रविवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस प्रवास में वे महासमुंद की चुनावी सभा में हुंकार भरेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी 18 नवम्बर को सुबह 10.00 बजे महासमुंद में सभा को संबोधित करेंगे। यहां वे बेमचा भाठा मैदान में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा में महासुंद के सांसद चंदूलाल साहू समेत महासमुंद व रायपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के नौ विधानसभा प्रत्याशी संजय ढीढी (आरंग), रंजना साहू (धमतरी), अजय चंद्राकर (कुरुद), संतोष उपाध्याय (राजिम), डमरूधर पुजारी (बिंद्रानवागढ़), पूनम चंद्राकर (महासमुंद)श्रीमती मोनिका साहू (खल्लारी), डीसी पटेल (बसना) और श्याम तांडी (सराईपाली) मौजूद रहेंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!