छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

मंत्री केदार कश्यप ने वनवासी कल्याण आश्रम की बहनों के साथ मनाया स्नेह और रक्षा के वचन का पर्व रक्षाबंधन

केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएँ 

जगदलपुर। केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को वनवासी कल्याण आश्रम भानपुरी पहुंचे। जहाँ उन्होंने अपनी प्यारी बहनों के साथ स्नेह और रक्षा के वचन का पर्व रक्षाबंधन उत्साहपूर्वक मनाया।

इस दौरान वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आएं और इस पावन पर्व पर वृक्षारोपण कर प्रकृति के साथ अपनी बंधुत्व भावना को प्रकट करें। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!