छत्तीसगढ़
नक्सल आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 3 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

सुकमा। धुर नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले से एक और आईईडी ब्लास्ट की खबर मिली है। जहां नक्सलियों द्वारा की गयी आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के तीन जवान घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें एक की हालत नाज़ुक बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार भेज्जी के एलाड़मड़गु इलाके मे नक्सलियो ने आईईडी ब्लास्ट किया था। ब्लास्ट की घटना दोपहर लगभग 01:30 बजे की है। जिसमें तीन जवान घायल हुए थे, जिनमें से डीआरजी के एक जवान की हालत गंभीर है। घायल जवानों को जंगल से निकाल लिया गया है। घायल जवानों का इलाज भेज्जी के अस्पताल में जारी है। पुलिस अधीक्षक सुकमा अभिषेक मीणा ने घटना की जानकारी दी।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





