
जगदलपुर। जन नायक कर्पूरी ठाकुर ओबीसी संगठन ने जगदलपुर शहर के निवासी शंकर सेन को बस्तर जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जन नायक कर्पूरी ठाकुर ओबीसी संगठन (रजि.) ने पत्र जारी करते हुए शंकर सेन को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की है एवं अपेक्षा की है कि वे संगठन की गरिमा को बनाए रखेंगे।

इस अवसर पर शंकर सेन ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर ओबीसी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास को बनाए रखेंगे। साथ ही पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जन नायक कर्पूरी ठाकुर ओबीसी संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में समाज के विकास में अपनी महत्ती भूमिका निभायेंगे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




