
गंगामुंडा तालाब की सफाई हेतु विशेष अभियान चला कर की जा रही सभी घाटों की सफाई
जगदलपुर। समूचे उत्तर भारत में मनाये जाने वाले छठ महापर्व की तैयारी में नगर निगम की टीम जुट चुकी है। त्यौहार से पहले शहर के गंगा मुंडा तालाब की सफाई हेतु विशेष अभियान चला कर सभी घाटों की सफाई की जा रही है। साथ ही तालाब के चारों ओर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए नगर पालिक निगम का सफाई हमला लगातार स्वच्छता अभियान में लगा हुआ है।

इस दौरान अवलोकन करने सफाई सभापति नरसिंह राव, पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, शिक्षा सभापति योगेन्द्र पांडे, सहित अजय बानिक, विनय शर्मा, दामोदर, शक्ति, समीर, शेखर आदि उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




