छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

भाजपा संगठन चुनाव की तैयारियां जोरों पर, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में सर्वसम्मति से किया गया बूथ अध्यक्षों का चयन

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। संगठन के चुनाव अधिकारी बूथ स्तर पर समिति के मनोनयन कार्य के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं। इसी कड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बूथ समिति का मनोनयन किया गया। जहां भाजपा संगठन के बूथ गठन कार्यक्रम के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र के गांधी नगर वार्ड क्रमांक 22 के बूथ 122 व 124 बूथ मे बैठक लेकर बूथ का गठन किया गया।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि बूथ का गठन क्यों जरूरी है। पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र वाजपेई ने संगठन के बारे मे बताया एवं चुनाव प्रभारी आयेन्द्र सिंह आर्य ने बूथ के 15 पद व कार्यकारणी का महत्व बताया कार्यक्रम का संचालन शक्ति केंद्र प्रभारी शशिनाथ पाठक ने किया। बूथ क्रमांक 122 मे सर्वसम्मति से श्रीमती चिंतामणि सोनी जी को बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह बूथ क्रमांक 124 मे सर्वसम्मति से श्रीमती कौशल्या छत्री जी को बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेता एल. ईश्वर राव, प्रमिला कपूर, सदा सोनी, कविता शेट्टी, सुनीता यादव, गणपत शेट्टी, राजेश, जुली, संगीता, संतोषी नाग आदि सम्मिलित हुए।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!