छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

‘जनादेश विजय दिवस’ पर बेसोली बूथ के कार्यकर्ताओं का भाजपा ने किया सम्मान, आगामी निकाय और पंचायत चुनाव के लिए मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

लोकसभा चुनाव में भानपुरी भाजपा मंडल के बेसोली बूथ को मिला प्रथम पुरुस्कार

बेसोली में कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से एकतरफा वोट मिले – वनमंत्री केदार कश्यप

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा लोकसभा चुनाव में मंडल स्तर पर पार्टी को अधिकतम वोट मिलने पर 25000 रुपये नगद पुरस्कार रखा गया था। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भानपुरी मंडल के नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत बेसोली बूथ में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को और विधानसभा चुनाव में केदार कश्यप को भानपुरी मंडल में अधिकतम वोट मिले एवं मंडल स्तर पर प्रथम स्थान मिला। जिसके बाद आज भाजपा जिला संगठन द्वारा बेसोली बूथ के कार्यकर्ताओं को जनादेश विजय दिवस के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व वनमंत्री केदार कश्यप, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, वेदवती कश्यप, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल ने 25000 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता की वजह से बेसोली में एकतरफा और निर्णायक वोट मिले। जिससे कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा एवं लोकसभा दोनों चुनावों में जीत का परचम लहराया। श्री कश्यप ने कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में खूब परिश्रम करने की बात कही।

इस दौरान जानकारी देते हुए मंडल उपाध्यक्ष राजेश सागर व बूथ के कमलेश दीवान ने बताया कि विगत कई चुनावों में लगातार भाजपा को बेसोली बूथ मे एकतरफा मत प्राप्त होता रहा है। इस वर्ष भी ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए एकतरफा भाजपा को मतदान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, टिकेश्वरी मंडावी, प्रवीण सांखला, भूषण गुप्ता, विजय पांडेय, उमाकांत कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!