छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

संगठन चुनाव को लेकर भाजपा ने आयोजित की कार्यशाला, संगठन को और अधिक सशक्त बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता – प्रदेशाध्यक्ष किरण देव

जिला चुनाव अधिकारी विक्रम उसेण्डी ने संगठन चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

दिवंगत पूर्व जिला अध्यक्ष राधे कृष्ण पाण्डेय दी गयी श्रद्धांजलि

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। आज भाजपा जिला कार्यालय में संगठन चुनाव हेतु कार्यालय का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव उपस्थित थे। कार्यशाला में जिला संगठन चुनाव अधिकारी विक्रम उसेण्डी ने संगठन चुनाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी व तैयारियों की समीक्षा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कहा कि संगठन चुनाव अत्यन्त महत्वपूर्ण है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तय समय पर संगठन चुनाव पूरे हो। संगठन को और अधिक सशक्त बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। जिला संगठन चुनाव अधिकारी विक्रम उसेण्डी ने कहा कि बूथ समितियों का गठन शीघ्र पूर्ण करें। मण्डल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के चुनाव निर्धारित कार्यक्रम अनुरूप क्रमानुसार तय समय पर होंगे। जिसके लिये सभी तैयारियां पूर्ण करें। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कार्यशाला में संगठन चुनाव के कार्यक्रम व तैयारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय ने किया। कार्यशाला के समापन में दिवंगत पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राधे कृष्ण पाण्डेय को दो मिनट का मौन धारण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रंद्धाजलि अर्पित की।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिला प्रभारी जी वेंकट, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओछा, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर सफीरा साहू, संजय पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव, धनुर्जय कश्यप, टेकेश्वरी मण्डावी, जानकी राव आदि सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!