छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

कांग्रेसी सरपंच सहित 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष ‘किरण देव’ के समक्ष किया भाजपा प्रवेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा का पटका पहना कर कराया कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश

कांग्रेस से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हो रहा मोहभंग, छिंदगढ़ ब्लाक के शगुनघाट के कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा

जगदलपुर। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का अब कांग्रेस से मोहभंग हो रहा है और केन्द्र सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार से प्रभावित होकर कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। आज भाजपा जिला कार्यालय में सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लाक के शगुनघाट के सरपंच हड़मा राम मण्डावी सहित 15 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने भाजपा का पटका पहना सभी का भाजपा में प्रवेश कराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से कांग्रेसी कार्यकर्ता भी प्रभावित हो रहे हैं और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानने वाले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। छिंदगढ़ ब्लाक के कांग्रेसी सरपंच सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं निष्ठा जताते हुये भाजपा में प्रवेश किया है। सभी का हम स्वागत करते हैं।

भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लखमूराम गौर,सुनील कवासी, किशन कश्यप, कमल ठाकुर, शिवप्रसाद ठाकुर, शंकर वेट्टी,दिनेश गौर, संजू वेट्टी, सुखराम,सुलेमान कश्यप, लक्ष्मण मण्डावी,सुरेश कश्यप, रमेश कश्यप, फटने मरकाम शामिल थे।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी, बृजेश भदौरिया, राजेश शर्मा, रिंटू भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!