छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

नगरीय निकाय निर्वाचन : महापौर के लिए 06 और नगर पंचायत बस्तर के अध्यक्ष के लिये 04 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

जगदलपुर। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत अधिसूचना जारी होने के साथ ही गत बुधवार से नाम निर्देशन पत्र दाखिला शुरू हुआ है। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने जगदलपुर नगर निगम अंतर्गत महापौर के लिए 06 और नगर पंचायत बस्तर के अध्यक्ष हेतु 04 नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह अब तक नगर पालिक निगम जगदलपुर में महापौर के लिए 07 तथा नगर पंचायत बस्तर के अध्यक्ष हेतु 04 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

ज्ञातव्य है कि नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत जिले के नगरीय निकायों के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की मंगलवार 28 जनवरी 2025 अंतिम तिथि निर्धारित थी। वहीं कल 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और 31 जनवरी तक अभ्यर्थिता से नाम वापस ली जा सकेगी। जिले के दोनों नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को मतदान होगी और 15 फरवरी को मतगणना होगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!