छत्तीसगढ़मनोरंजनशिक्षा

‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

सीजीटाइम्स। 03 दिसंबर 2018

जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर बी.आर.सी.भवन प्रांगण में दिव्यांग बच्चों हेतु खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खण्ड के समस्त दिव्यांग बच्चों ने अपनी सहभागिता निभाई एवं खेलखूद में हिस्सा लेकर अपने प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ बी.ई.ओ. जगदलपुर मानसिंग भारद्वाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त पालक, संबंधित स्कूल के शिक्षक, सी.ए.सी., बी.आर.सी. कार्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन में भोजन की व्यवस्था भी उपस्थित बच्चों एवं पालकों के लिए की गई थी।

इस आयोजन में दौड़, कुर्सी दौड़, मटका फोड़, जलेबी दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य आदि कार्यक्रम रखे गए थे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं बाकी बच्चों को सात्वंना पुरस्कार दिया गया। 70 से अधिक बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान विकास चंद्राकार बी.आर.पी., अनिता मिश्रा बी.आर.पी, श्याम पाणिग्राही फिजियो थेरेपिस्ट, पंकज जोशी सी.ए.सी., शरद श्रीवास्तव सी.ए.सी., गजराज सिंग ठाकुर सी.ए.सी. सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!