छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

निकाय के बाद पंचायत चुनाव में जीत के लिये भाजपा ने झोंकी ताकत

विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पाण्डे ने नुक्कड़ सभाएँ कर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्पित प्रत्याशियों को जिताने की अपील की

जगदलपुर। निकाय चुनाव के बाद अब त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के रण में कूच कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रचार-प्रसार की कमान संभाल ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और महापौर संजय पाण्डे ने आज जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 बस्तर विधानसभा में भाजपा समर्पित प्रत्याशी स्नेहलता बैस के पक्ष में ग्राम बारदा एवं सोनपुर में नुक्कड़ सभाएं कर प्रचार-प्रसार किया। ट्रिपल इंजन की सरकार के रूप में आशीर्वाद देने के बाद अब पंचायत में भाजपा को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाकर गांव एवं पंचायतों में विकास और सुशासन की सरकार बनाने के लिये देवतुल्य जनमानस से वोट देने की अपील की।

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, रजनीश पानीग्राही, नरसिंह राव, संग्राम सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!