छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

जगदलपुर। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय के संक्षिप्त एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

अतिथियों के स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, सांसद बस्तर महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि के साथ-साथ कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., एसपी शलभ कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!