खेलछत्तीसगढ़शिक्षा

खेल महाकुंभ रायपुर में शामिल होने 24 खिलाडियों का दल हुआ रवाना

सीजीटाइम्स। 07 दिसंबर 2018

दंतेवाड़ा। प्रदेश की राजधानी रायपुर में आयोजित खेल महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए जिले के व्हालीबॉल खिलाडियों का 24 सदस्यीय दल व्हालीबॉल प्रशिक्षण श्रीकांत के नेतृत्व में एकलव्य खेल परिसर जावंगा से 6 दिसंबर को रवाना हुआ। इस दौरान आस्था विद्या मंदिर के प्राचार्य संतोष प्रधान, प्रभारी जिला खेल अधिकारी प्रदीप सिंह, बीआरसी अनिल शर्मा, अधीक्षक प्रभा यालम ने खिलाडियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

ज्ञात हो कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर में 2 दिसंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित इस खेल महाकुंभ के दौरान प्रथम चरण में दंतेवाड़ा जिले के एथलेटिक्स दल ने 5 एवं 6 दिसंबर को एथलेटिक्स इवेन्ट्स में भाग लिया और कुल 4 पदक प्राप्त किया। इस दौरान एकलव्य खेल परिसर जावंगा की कुमारी सोनी सोरी ने 1500 मीटर दौड़ विधा में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!