
प्राकृतिक वन संपदा बस्तर की पहचान व धरोहर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को के विश्व धरोहर की सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किया जाने पर कहा कि यह हमारे बस्तर वासियों के लिए काफी गर्व का विषय है कि विश्व पटल पर बस्तर की पहचान अपने प्राकृतिक वन संपदा से संपन्न, साल वनों के नाम से प्रसिद्ध बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर स्थल में अस्थाई शामिल किया गया है। श्री किरण देव ने कहा यह बस्तर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए ऐतिहासिक समय है। कांगेर घाटी लगभग 200 वर्ग किलोमीटर में विस्तारित है। जो देश व विदेश के पर्यटकों और जैव विविधता के अध्ययन के लिए आदर्श स्थल है। कांगेर घाटी अपने अद्भुत, अद्वितीय जैव विविधताएं, प्राकृतिक सुंदरता शानदार जलप्रपातों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थल प्राकृतिक प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




