छत्तीसगढ़

जिला कौशल विकास प्राधिकरण व जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज द्वारा रोजगार मेले एवं ट्रेंनिग हेतु कॉउंसलिंग का हुआ आयोजन, मद्दी के द्वारा कौशल-विकास की रथ को दिखाई गई हरी झण्डी

जगदलपुर। जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज जगदलपुर द्वारा आज आड़ावाल में रोजगार मेला एवं सिपेट ट्रेंनिग हेतु काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि श्रीनिवास राव मद्दी के द्वारा कौशल विकास के लिए लाई गई रथ को हरी झण्डी दिखाई गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ़ वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी के अलावा प्रदेश मंत्री, भाजपा किरण देव, नेता प्रतिपक्ष-नगर निगम संजय पांडे, लक्ष्मण झा, पंकज आचार्य व कॉलेज के प्राचार्य शरद गौड़ के अलावा काफी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित काफी संख्या में छात्र, छात्राएं मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!