छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी मराठा काल के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित फिल्म ‘छावा’

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव जी के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मराठा साम्राज्य के द्वितीय छत्रपति राजा सम्भाजी जी के जीवन पर आधारित फ़िल्म छावा देखा। यह फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ का रूपांतरण है।

इस फिल्म को देखने मुख्य रूप से जगदलपुर के विधायक श्री किरण सिंह देव जी, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे जी, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी जी, सभापति खेम सिंह देवांगन जी, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, आर्येन्द्र सिंह आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, नगरनार मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, नानगुर मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, राजेश श्रीवास्तव, योगेन्द्र पांडे, सुधा मिश्रा सहित पार्षदगण सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!