छत्तीसगढ़
आईईडी ब्लास्ट में एक उपनिरीक्षक समेत 2 जवान घायल

सीजीटाइम्स। 15 दिसंबर 2018

बीजापुर। नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर के भैरमगढ़ क्षेत्र से नक्सल आईईडी ब्लास्ट में एक SI समेत 2 जवानों के घायल होने की खबर है। घायल SI का नाम कमलनारायण गेंदरे और जवानों के नाम सफीक खान और मुन्ना मोडियामि बताया जा रहा है। वहीं घायल तीनों जवानों की स्तिथि सामान्य बताई जा रही है।

घायलों में से आरक्षक मुन्ना मोडियामि को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है। घायलों का भैरमगढ़ अस्पताल में चल रहा प्राथमिक उपचार। भैरमगढ़ थानाक्षेत्र के पूंडरी के जंगलों में यह आईईडी ब्लास्ट हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि की है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





