छत्तीसगढ़जगदलपुर

अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 09 वाहन जब्त

जगदलपुर। खनिज विभाग के जांच दल ने अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर हरिस एस. के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल ने 02 अप्रैल 2025 को बस्तर जिले के ग्राम भोंड, बस्तर और दुबे उमरगांव क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से गौण खनिज (रेत) का परिवहन करते हुए 09 वाहनों को पकड़ा गया। मौके पर ही सभी वाहनों को जप्त कर, संबंधित परिवहनकर्ताओं के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस अभियान में जिला खनिज अधिकारी श्री शिखर चेरपा के नेतृत्व में खनिज निरीक्षक श्री मिदुल गुहा तथा खनि सिपाही श्री डिकेश्वर खरे, श्री लोकेश कश्यप और श्री संतोष सहारा शामिल रहे। जिला प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे अवैध खनन या परिवहन की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!