छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएँ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, साहस और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम का ननिहाल होने का गौरव छत्तीसगढ़ की धरती को प्राप्त है। वनवास काल के दौरान श्रीराम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष यहीं व्यतीत किए। छत्तीसगढ़ का कण-कण प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से ओत-प्रोत है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएँ और एक समरस, समृद्ध तथा संस्कारित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!