छत्तीसगढ़जगदलपुर

जनसमस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से हो – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव ने क्षेत्रवासियों से भेंट की, समस्याओं के त्वरित निदान के लिये दिये निर्देश

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आज अपने विधायक कार्यालय नयापारा में क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस से भेंट एवं मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिया।

क्षेत्रीय विधायक श्री किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से आयें जनमानस से सुबह से ही विधायक कार्यालय में भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जिसमें पेयजल आपूर्ति, सडक निर्माण, नाली निर्माण, देवगुड़ी का नवनिर्माण,राजस्व संबंधी, विधुत संबंधित व अन्य समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करते जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण करना है। उन समस्याओं को संबंधित विभाग से चर्चा कर तत्काल निराकरण किया गया। वहीं सड़क, पुलिया, नाली बोर खनन व अन्य समस्याओं को जल्द निराकरण करने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा क्षेत्र के देवतुल्य जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। जनता को किसी भी तरह की समस्या व परेशानी ना हो उस संबंध में कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!