

जगदलपुर। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के रविवार को एक दिवसीय संक्षिप्त बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। गृहमंत्री विजय शर्मा स्टेट प्लेन से जगदलपुर विमानतल पहुंचे, जहां स्वागत कार्यक्रम के बाद वे बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप के साथ हेलीकॉप्टर से सुकमा जिले के लिए रवाना हुए।

इस दौरान सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, महापौर श्री संजय पाण्डे, नगर निगम स्पीकर श्री खेमसिंह देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही बस्तर आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस., एसपी श्री शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल और अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





