छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

जगदलपुर में विकास का मंथन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में बस्तर संभाग के सुनहरे भविष्य के लिए कल होगा विशेष संवाद

जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर कल 15 अप्रैल 2025 को जगदलपुर आगमन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 3 बजे से बस्तर संभाग के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष संवाद ” विकसित बस्तर की ओर ” कार्यक्रम स्थानीय एक निजी होटल में सम्पन्न होगा। जिसमें मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन, मछलीपालन सहित औद्योगिकीकरण एवं रोजगार,पर्यटन विकास और कौशल विकास सहित युवाओं के रोजगार पर गहन संवाद किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16 अप्रैल 2025 को संभाग स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में सभी कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत और अन्य अधिकारी सम्मिलित होंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!