छत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर को पर्यटन हब बनाने की पहल, सौंदर्यीकरण और रोमांच का खाका तैयार, महापौर का विकास विजन – गंगामुंडा, दलपत सागर, महादेव घाट और खेल मैदान के लिए मुख्यमंत्री से राशि की मांग

मुख्यमंत्री को महापौर का मांगपत्र, शहर को नया रूप देने की तैयारी

जगदलपुर। नगर के विकास को नई गति देने की दिशा में महापौर संजय पाण्डे ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जगदलपुर आगमन के दौरान उन्हें एक मांग पत्र सौंपते हुए नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।
महापौर ने बताया कि यह मांग राशि उनके चुनावी विजन का हिस्सा है, जिसे धरातल पर लाने की दिशा में प्रयास शुरू हो चुका है।

  • गंगामुंडा तालाब बनेगा पर्यटन केंद्र

गंगामुंडा तालाब का सौंदर्यीकरण कर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 4 करोड़ 25 लाख रुपए की मांग की गई है। इसके अंतर्गत तालाब के चारों ओर लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, हरियाली और बच्चों के लिए मनोरंजन की सुविधाएँ शामिल होंगी।

  • महादेव घाट होगा और भी सुंदर

महादेव घाट का संपूर्ण सौंदर्यीकरण एवं घाट निर्माण के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए की मांग की गई है। यहाँ धार्मिक और पर्यावरणीय पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

  • दलपत सागर में रोमांचक वाटर एडवेंचर

दलपत सागर को वाटर स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में भी पहल की गई है। यहां 2 करोड़ रुपए की लागत से बोटिंग, कायकिंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटीज शुरू की जाएंगी, जिससे स्थानीय युवाओं और पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा।

  • लोकमान्य तिलक वार्ड में स्पोर्ट्स ग्राउंड

वार्ड क्रमांक 37 (लोकमान्य तिलक वार्ड) में खेल मैदान के विकास के लिए 2.5 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है। इससे क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाओं का भरपूर लाभ मिल सकेगा।

इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त आयोग के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे सहित महापौर संजय पाण्डे, सभापति खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य और अनेक पार्षदगण मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!