छत्तीसगढ़दंतेवाड़ासोशल

गरीबों को पक्का आशियाना दिलाने जिपं अध्यक्ष ‘मुड़ामी’ का अभियान तेज, पालनार में सर्वे के दौरान ग्रामीणों में दिखा उत्साह

गरीबों को पक्के आशियाने दिलाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुंडामी प्रतिबद्ध 

पालनार, दंतेवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी योजना “मोर दुआर, साय सरकार – आवास प्लस 2” को धरातल पर उतारने जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुंडामी ने शनिवार को जनपद पंचायत कुआकोंडा के अपने गृहग्राम पालनार में गहन सर्वे किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।

सर्वे के साथ ही एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब कच्चे मकान में न रहे और सभी पात्र परिवारों को जल्द से जल्द पक्के आशियाने मिलें।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुकालू, जनपद सीईओ वर्मा जी, सरपंच पवित्रा मुंडामी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित भदोरिया, उपसरपंच विघ्नेश सिंहा और राजीव चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमा कोवासी, धुर्वा कुंजाम, वार्ड पंच समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!