छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

बस्तर की आस्था और परंपरा का संगम एकटागुड़ा मंडई में पहुंचे विधायक किरण देव, ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक स्वागत

जगदलपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एकटागुड़ा ग्राम में माता हिंगलाजिन मंदिर प्रांगण में भव्य वार्षिक मंडई का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सपरिवार उपस्थित होकर माता हिंगलाजिन की विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
गांव की परंपरागत संस्कृति के अनुरूप ग्रामवासियों ने श्री किरण देव का भव्य स्वागत किया। स्वागत में बस्तर की लोकपरंपराओं की झलक देखते ही बनती थी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि मां हिंगलाजिन जी के इस ऐतिहासिक मंदिर में आकर और वार्षिक मंडई में आप सबके बीच शामिल होकर मैं अभिभूत हूं। बस्तर की पहचान उसकी संस्कृति, मेला और मंडई से है। हमें गर्व है कि आज भी हम इन्हें परंपरागत तरीके से जीवित रखे हुए हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि, पुजारी श्री जयराम, श्री मुन्ना लाल विश्वकर्मा, डॉ. वी. एस. राजपूत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!