छत्तीसगढ़राष्ट्रीयसोशल

अयोध्या धाम में महापौर संजय पाण्डे की आध्यात्मिक यात्रा, रामलला के दरबार में माथा टेक कर छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

जगदलपुर। महापौर संजय पाण्डे ने मंगलवार को धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला और संकटमोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर प्रदेश और नगरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

अपने अयोध्या प्रवास की शुरुआत महापौर संजय पाण्डे ने पवित्र सरयू घाट में स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान से की। इसके पश्चात उन्होंने श्रीरामलला के दिव्य दर्शन किए और संकटमोचन हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महापौर श्री पाण्डे ने अयोध्या नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया और राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात कर मंदिर निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने वहां सेवा दे रहे कारीगरों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा उनके कार्य की सराहना की।

इस दौरान महापौर संजय पाण्डे की मुलाकात राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य श्री रमेश मिश्रा और सेवादार श्री राम शंकर यादव से भी हुई, जिनसे मंदिर निर्माण व दर्शन व्यवस्था संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

अयोध्या यात्रा के दौरान महापौर के साथ कई प्रमुख जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता, राजस्व सभापति श्री संग्राम सिंह राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम तथा श्री मनीष सुराना प्रमुख रूप से शामिल थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!