
जगदलपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है।

श्री किरण देव ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हमला करना मानवता के खिलाफ है। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ है और एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कायराना हमलों से देश की एकता और अखंडता को कमजोर नहीं किया जा सकता।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





