छत्तीसगढ़दंतेवाड़ाबस्तर संभाग

ग्रामीण विकास से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक, विभिन्न मुद्दों पर जिपं कार्यालय में मंथन, अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी की पहल पर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को मिली नई गति

क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी से प्रतिनिधिमंडल ने की चर्चा


दंतेवाड़ा। जिला पंचायत कार्यालय में आज जनपद पंचायत गीदम के अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला भास्कर और उपाध्यक्ष श्री दिनेश कौशल के नेतृत्व में जनपद सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों की आवश्यकता को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में ग्रामीण विकास, सड़क मरम्मत, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभता तथा शैक्षणिक संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं के जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

जनसमस्याओं की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने तत्परता दिखाते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री जयंत नाहटा जी से तुरंत मुलाकात की।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने सभी उठाए गए बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाए। श्री नाहटा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

उनकी त्वरित कार्रवाई और सकारात्मक पहल की सभी प्रतिनिधियों ने सराहना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला पंचायत प्रशासन क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में जनता को और बेहतर सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपेक्षा जताई कि जिला प्रशासन क्षेत्रीय विकास में निरंतर सकारात्मक पहल करता रहेगा।

इस अवसर पर जनपद पंचायत गीदम अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला भास्कर, उपाध्यक्ष श्री दिनेश कौशल, मंडल अध्यक्ष गीदम श्री सुधराम भास्कर, जनपद सदस्य श्री पवन कर्मा, श्री जिला राम कोर्राम, श्री रामूराम आलमी, श्री मडाराम वेक, श्रीमती अनिता नेताम, श्रीमती झूनकी कड़की, जनपद उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा श्री रमेश गावड़े, जनपद सदस्य श्री भूमे वेट्टी, श्रीमती गीता यादव, श्रीमती रुचिका, सरपंच श्री मनोज कोर्राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री श्याम ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सोमडू कोर्राम, सरपंच श्री पवन (गढ़मिरी), श्री रमेश यादव और श्री लक्ष्मण लेकाम समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!