छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष शाह करेंगे कलस्टर कार्यकर्ताओं को संबोधित

सीजीटाइम्स। 14 फरवरी 2019

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में रायपुर कलस्टर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 2.35 बजे ओडिसा से सीधा विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधा सड़क रास्ते से इंडोर स्टेडियम में आयोजित रायपुर कलस्ट के रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन में रायपुर कलस्टर के बूथ प्रमुख, बूथ सचिव, बूथ प्रभारी, शक्ति केन्द्र प्रमुख शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्तिकेन्द्र सह संयोजक मंडल कार्यसमिति, जिला भाजपा व मोर्चे के समस्त पदाधिकारी, जिला भाजपा, मोर्चे के समस्त पदाधिकारी, सहित कलस्टर में निवासरत सभी मोर्चा के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, केन्द्रीय पदाधिकारी, आमंत्रित किये गये हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सभा के उपरांत इंडोर स्टेडियम से एकात्म परिसर आयेंगे। उसके उपरांत 6.30 बजे विवेकानंद एयरपोर्ट जायेंगे। वहां से सीधा 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

तैयारियों की जायजा : भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने इंडोर स्टेडियम में चल रहे तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, ने इंडोर स्टेडियम में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान रायपुर कलस्टर प्रभारी व पूर्व मंत्री राजेश मूणत मौजूद थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!