छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

जनसेवा को समर्पित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, जनता से सीधा संवाद कर दिलायी राहत

जनता की सेवा ही संकल्प है और क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान प्राथमिकता – किरण देव

विधायक कार्यालय बना जनसमस्याओं का समाधान केंद्र, किरण देव ने लिया मोर्चा, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने आज नयापारा स्थित विधायक कार्यालय में क्षेत्र की देवतुल्य जनता से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे थे।

श्री देव ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका संकल्प है और क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
इस मौके पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जनता से मिला व्यापक समर्थन श्री देव की जनप्रियता को दर्शाता है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें
Back to top button
error: Content is protected !!