खेलछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

पालनार ग्राउंड में 24 टीमों के बीच घमासान : 25 वर्षों की परंपरा के साथ, शहीद वीर बिरसा मुंडा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज़

दंतेवाड़ा। ग्राम पंचायत पालनार में शहीद वीर बिरसा मुंडा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट आज़ाद युवा स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा लगातार 25 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

इस वर्ष जिले की कुल 24 टीमों ने टूर्नामेंट में भाग लिया है। विजेता टीम को ₹51,000, उपविजेता को ₹31,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹15,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य आकर्षक पुरस्कार भी प्रतिभागियों के लिए रखे गए हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री चैतराम अटामी, जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुधावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, तथा जनपद अध्यक्ष श्री सुकालू मुड़ामी ने संयुक्त रूप से खेल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित भदोरिया, ग्राम पंचायत पालनार के सरपंच श्री राहुल वेट्टी, आज़ाद युवा स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारी, खिलाड़ीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि शहीद वीर बिरसा मुंडा जी जैसे वीर सपूत की स्मृति को भी जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!