छत्तीसगढ़राजनीति

विक्रम उसेण्डी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने मनाई खुशियाँ

जगदलपुर09 मार्च 2019/ भाजपा के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय आदिवासी नेता विक्रम उसेण्डी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर आज स्थानीय गोल बाजार चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं मिष्ठान्न वितरण कर अपनी खुशियों का इजहार किया।

भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी ने कहा कि विक्रम उसेण्डी जी एक व्यापक जनाधार वाले लोकप्रिय जन नेता हैं। सरल सहज विक्रम उसेण्डी जी के अनुभवी नेतृत्व का लाभ आने वाले लोकसभा चुनाव में भी हमे मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर की ओर से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं ।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजनीश पाणीग्राही ने कहा कि बस्तर सम्भाग से भाजपा ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है ये हम सभी बस्तरवासियों का सम्मान है। हम भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं और विक्रम उसेण्डी जी को हार्दिक बधाई देते हैं ।

आज इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजाराम तोडेम,बी जयराम,संतोष त्रिपाठी,श्रीपाल जैन,दिलीप तिवारी, अशोक नवतानी, बबलू दुबे,अरूण नेताम,राकेश तिवारी,अविनाश श्रीवास्तव, योगेश ठाकुर,अलि खान,रूपेश जैन, जगदीश भूरा,प्रकाश रावल,धीरज मेहरा,शशि नाथ पाठक, शिरिष मिश्रा, आनन्द झा, किशोर महावर, प्रकाश झा,रतन ध्रुव, सूर्यभूषण सिंह, रोहित खत्री,प्रितेश राव,राधेश्याम पन्द्रे,मनोज जंघम,बन्टू पाण्डेय, आलेख राज सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!