छत्तीसगढ़राजनीति

स्व. बलीराम कश्यप की 84वीं जयंती पर भाजपा ने स्व. बलीराम कश्यप जी की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर “पुण्य स्मरण” व पुष्पांजलि अर्पित की

सीजीटाइम्स। 11 मार्च 2019

जगदलपुर। बस्तर के लोकप्रिय जननायक, स्व. बलीराम कश्यप जी की 84 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्व. बलीराम कश्यप जी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में “पुण्य स्मरण” किया गया। जहां स्व. बलीराम कश्यप जी की छायाचित्र पर पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने अपने पिता से प्राप्त शिक्षा एवं अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि संगठन के लिए समर्पण एवं कार्यकर्ताओं से सतत् संपर्क व संवाद पिता की अमूल्य विरासत है जिसे मैं भी हमेशा कायम रखने की कोशिश करूंगा। पूर्व विधायक संतोष बाफना ने स्वर्गीय बलीराम जी को सभी कार्यकर्ताओं की प्रेरणादायक आवाज बताते हुए कहा कि दादा की बेबाकी एवं दूरदर्शिता का प्रदेश नेतृत्व भी कायल था। भाजपा प्रदेश मंत्री किरण देव ने कहा कि दादा ने आजीवन समय को महत्वपूर्ण माना। समय की बर्बादी के वे सख्त खिलाफ थे।

कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष विद्या शरण तिवारी, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी, शेषनारायण तिवारी, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, संजय पाण्डेय, वेदान्त दीक्षित, आशुतोष पाल, माया रानी बारई, सुधीर शर्मा, संतोष त्रिपाठी, अशोक नवतानी, उमाकान्त सिंह, अश्विन शरडे, पवन भदोरिया, अर्जुन पाण्डे, मोहन सिंह, गोविन्द शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, नरेश कुशवाहा, बी जयराम, बबलू दुबे, संग्राम राणा, शैलेन्द्र भदौरिया, मनोहर दत्त तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीश पाणिग्राही, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!