छत्तीसगढ़जगदलपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के हाथों विकास का श्रीगणेश, नानगुर और माड़पाल को मिला बड़ा तोहफा

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी 90 लाख की विकास सौगात, नानगुर-माड़पाल में होगा आधुनिक बाजार शेड का निर्माण

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने आज नानगुर और माड़पाल में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी। कुल 90 लाख रुपये की लागत से दोनों स्थानों पर अत्याधुनिक बाजार शेड का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी।

नानगुर में 40 लाख और माड़पाल में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बाजार शेड के साथ ही, माड़पाल के कोदाईबुड़ी माता गुड़ी में 5 लाख की लागत से आहता निर्माण और कोटगुड़ीन लिंगई मंदिर में 5 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य भी शुरू किया गया। इन सभी कार्यों का भूमिपूजन श्री किरण देव ने विधिवत रूप से किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री किरण देव ने कहा कि नानगुर और माड़पाल की जनता की यह मांग वर्षों से लंबित थी। उचित बाजार स्थल के अभाव में व्यापारियों और खरीदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आज हमने इस मांग को पूरा कर एक नया अध्याय शुरू किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। “जनता को सड़क, पानी, बिजली, पुल-पुलिया और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चौतरफा विकास हो रहा है और हम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कटिबद्ध हैं।

श्री देव ने “सुशासन तिहार” का उल्लेख करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम आम जनता से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का सशक्त माध्यम बन गया है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदु साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, नानगुर सरपंच सुखराम बधेल, माड़पाल सरपंच महादेव बाकड़ा सहित पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!