छत्तीसगढ़जगदलपुर

पर्यावरण दिवस पर CWC ने बाल गृह में बच्चों के साथ किया पौधरोपण

जगदलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज बाल गृह जगदलपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर बाल कल्याण समिति द्वारा बाल गृह में बच्चों के साथ बाल गृह परिसर में शहतूत, चीकू, जाम, आम, नीबू सहित फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति बस्तर के अध्यक्ष नरेंद्र पाणिग्राही एवं सदस्यों ने बाल गृह के बच्चों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया तथा पर्यावरण में उनकी अहम भूमिका को बताया। पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण की जानकारी भी दी एवं कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को संकल्पवान होना चाहिए।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, श्रीमती धनेश्वरी वर्मा, रामकृष्ण ठाकुर, संतोष जोशी, बालगृह के अधीक्षक मनोजकांत जोशी, श्रीमती सोमा सरकार, श्रीमती रंजीता जोशी, श्रीमती पुष्पा नायडू, श्रीमती पलक साव, दिव्या कश्यप, श्रीमती सुनीता देवांगन, श्री लक्ष्मण एवं बाल गृह के बच्चे शामिल रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!