छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के अध्यक्ष ‘श्रीनिवास राव मद्दी’ का बस्तर आगमन कल, भाजपा ने की स्वागत की व्यापक तैयारियां

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी पदभार ग्रहण के बाद कल 11 जून को जगदलपुर पहुचेंगे। श्री मद्दी के बस्तर आगमन पर उनके स्वागत की भाजपा द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। श्रीनिवास राव मद्दी सड़क मार्ग से बुधवार की शाम 5 बजे जगदलपुर पहुचेंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार 11 जून को सुबह 10:30 बजे सड़क मार्ग से राजधानी रायपुर से बस्तर के लिये रवाना होंगे। श्री मद्दी दोपहर 12:30 बजे कांकेर, 1:00 बजे केशकाल,1:50 बजे फरसगांव और 3:00 बजे कोण्डागांव पहुचेंगे और संगठन पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात करेंगे। संध्या 5 बजे श्रीनिवास राव मद्दी का नगर आगमन होगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!