छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

बेवरेजेस कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने अपार जनआशीर्वाद के लिये माना जनता का आभार, कहा – बस्तर हित, क्षेत्र के विकास व जनता के कार्यों को पूर्ण करने सदैव संकल्पित

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन अध्यक्ष के नवनियुक्त श्रीनिवास राव मद्दी ने उनके बस्तर आगमन पर उन्हें मिले जन आशीर्वाद व स्वागत अभिनंदन के लिये सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्री मद्दी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि जगदलपुर की समस्त गणमान्य नागरिक,भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं, बस्तर सांसद महेश कश्यप, बस्तर चेम्बर आफ कामर्स, रोटरी क्लब, सभी सामाजिक संगठनों, नगर निगम के पार्षदगण, मित्र व परिवार, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, बालाजी टेम्पल कमेटी, जिला भाजपा बस्तर, कांकेर, कोण्डागांव और विशेष रूप से गृह जिले बस्तर के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। बस्तर के हित में, क्षेत्र के विकास के लिये और जनता से जुड़े कार्यो के लिये सदैव संकल्पित रहते हुये निरंतर कार्य करूँगा। भाजपा संगठन ने साधारण कार्यकर्ता को जो बड़ा दायित्व सौंपा है, उसे कर्मठता व जिम्मेदारी से पूर्ण करने का संपूर्ण प्रयास करूँगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!