छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

भाजपा जगदलपुर के ‘पूर्व मण्डल अध्यक्ष’ होंगे ‘अविनाश श्रीवास्तव’, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने की घोषणा

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के जगदलपुर पू्र्व मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव बनाये गये हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने आज मंगलवार को जगदलपुर पूर्व मण्डल अध्यक्ष के रूप में अविनाश श्रीवास्तव के नाम की घोषणा की है। श्री श्रीवास्तव पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद के दायित्व का सफल निर्वहन कर चुके हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने नवनियुक्त जगदलपुर पूर्व मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव से पार्टी की रीति नीति पर कर्मठता से काम करते हुये संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!