
जगदलपुर। स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को नई दिशा देने राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे। उनका स्वागत सर्किट हाउस में महापौर एवं जिला मुख्य आयुक्त संजय पाण्डे के नेतृत्व में भव्य रूप से किया गया। स्वागत समारोह में नगर निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

डॉ. यादव के आगमन को लेकर सर्किट हाउस में उत्सव सा माहौल देखने को मिला। भाजपा मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पार्षद हरीश पारेख, संजय चंद्राकर, राजपाल कसेर, पंकज आचार्य, रितेश सिन्हा, मनोज ठाकुर, सूर्यभूषण सिंह, ब्रजेश कपूर, ब्रिजेश शर्मा, योगेश मिश्रा सहित अनेक नेता और समाजसेवी उपस्थित रहे। स्काउट्स गाइड्स संगठन से सहायक राज्य आयुक्त वाजिद खान, जिला सचिव लिलेश देवांगन एवं जिला संगठन आयुक्त दशरु राम यादव भी स्वागत में सम्मिलित हुए।

गौरतलब है कि शुक्रवार को ज्ञानगुड़ी में स्काउटर एवं गाइडर की वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में वार्षिक कार्य योजना, विद्यालयों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन, वारंट, चार्टर एवं लेखा विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण गत वर्ष राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त स्काउट्स एवं गाइड्स का सम्मान होगा, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा।
महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि स्काउट-गाइड गतिविधियां राष्ट्र निर्माण की नींव हैं और डॉ. यादव जैसे प्रेरक नेतृत्व के साथ यह अभियान और अधिक सशक्त होगा।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें






