छत्तीसगढ़जगदलपुर

ज्ञानगुड़ी में स्काउट्स एवं गाइड्स की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव और महापौर संजय पाण्डे ने किया मार्गदर्शन

जगदलपुर। स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन की वार्षिक समीक्षा बैठक रविवार को ज्ञानगुड़ी स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित की गई, जिसमें जिले भर से पदाधिकारी, प्रशिक्षक और स्वयंसेवक जुटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में महापौर एवं जिला मुख्य आयुक्त श्री संजय पांडे मौजूद रहे।
बैठक में स्काउट्स एवं गाइड्स के पूरे वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं आगामी सत्र के लिए कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर सहायक राज्य आयुक्त श्री वाजिद खान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा श्री अखिलेश मिश्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अनिल दास सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स केवल एक संगठन नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। बच्चों में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व क्षमता का विकास करना हमारी प्राथमिकता है। बस्तर जैसे अंचल में यह गतिविधियाँ युवाओं को सकारात्मक दिशा दे रही हैं।

महापौर एवं जिला मुख्य आयुक्त संजय पाण्डे ने कहा कि यह संगठन न केवल छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास की दिशा में अग्रसर करता है, बल्कि उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार बनाता है। नगर निगम की ओर से स्काउट्स एवं गाइड्स के हर आयोजन को निरंतर सहयोग मिलेगा। हमारा लक्ष्य है कि बस्तर का हर बच्चा सेवा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत हो।

कार्यक्रम में जिला आयुक्त गाइड श्रीमती सुधा परमार, जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती मीरा हिरवानी, जिला संगठन आयुक्त श्री दशरु राम यादव, जिला सचिव श्री लिलेश देवांगन और प्रशिक्षक मनोज महापात्र ने भी संगठन के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में पिछले वर्ष राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त स्काउट्स एवं गाइड्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं में उत्साह की लहर देखने को मिली। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!