छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यालय में योग की अलभ्य ऊर्जा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय और महापौर संजय पाण्डे रहे अग्रणी

योग आत्मा से जुड़ने का माध्यम है – प्रदेशाध्यक्ष किरण देव

योग राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है – जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

स्वस्थ नगर की नींव है योग – महापौर संजय पाण्डे

जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और नगर निगम महापौर संजय पाण्डे की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई, जिसके बाद विभिन्न योगासन कर उपस्थितजनों ने योग की महत्ता को अनुभव किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, यह जीवन जीने की कला है, जो मन, शरीर और आत्मा को संतुलन देता है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने योग के महत्व पर बल देते हुए कहा कि योग केवल शरीर का लचीलापन नहीं, बल्कि योग राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। हम सभी को इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि स्वस्थ शहर की नींव, स्वस्थ नागरिकों से ही रखी जा सकती है, योग इसमें सबसे बड़ा माध्यम है। प्रतिदिन योग करना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने आयोजन को एक उत्सव का रूप दे दिया। सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर ‘स्वस्थ भारत, समर्थ भारत’ का संकल्प लिया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!